युवा राजनीतिक प्रशिक्षण

युवा राजनीतिक प्रशिक्षण

लोकनीति, विश्लेषण और कार्यान्वयन एवं विधायी कार्यों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यास अपने सदस्यों को निम्न तीन स्तरों पर प्रशिक्षित करेगा।

1. प्राथमिक स्तर (जिला स्तर)
2. माध्यमिक स्तर (राज्य स्तर)
3. स्नातक स्तर (राष्ट्रीय स्तर)

न्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, तहसील, जिला, मंडल प्रदेशों अन्य राज्यों व राष्ट्रीय राजधानी में भी आयोजित किया जाएगा। तीनों स्तरों पर सदस्यों को प्रशिक्षत करने के लिए आदर्श प्रतिष्ठानों का शैक्षणिक भ्रमण, विधान सभाआंे और संसद का भ्रमण कराया जाएगा। विकास यात्रा भ्रमण के माध्यम से एक प्रदेश की विधानसभा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों का भ्रमण तथा प्रसिद्ध मंत्री, समाजसेवी व्यवसायी आदि से भेंटवार्ता करवाई जाएगी। कुछ वर्षों के बाद ग्लोबल विकास यात्रा अर्थात् 5 देशों की यात्रा करवाई जाएगी जिसमें विकसित राष्ट्र व संयुक्त राष्ट्र संघ की परियोजनाएं भी शामिल हांेगी।

  1. न्यास के प्रत्येक सदस्य को लोकनीति, विश्लेषण और अध्ययन, सार्वजनिक नीति, कार्यान्वयन, सरकारी नीति निर्माण, प्रभाव और कार्यान्वयन का अध्ययन कराया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, विकासखंड तथा जिला प्रबंधन का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  2. न्यास अपने सदस्यों को विकास का इंजन बनाने के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर निगरानी व सतर्कता के अग्रदूत के रूप में स्थापित करेगा।
  3. जब आप प्रायोगिक रूप से शिक्षित होंगे तभी देश में सदियों से व्याप्त अनियमितताएं समाप्त कर शिक्षा, उद्योग और राजनीति में अपना स्थान बना पाएंगे।
  4. विधानसभा सत्रों, संसदीय सत्रों के समापन के बाद उनमें कृत कार्यवाही के विश्लेषण के लिए जगह-जगह जन संसद आयोजित की जाएंगी।
  5. न्यास अपने सदस्यों के परिवारों तक अपना संबंध बढ़ाएगा, परिवार सदस्यों को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में मार्गदर्शन करेगा।
  6. न्यास की सदस्यता राष्ट्र स्तर पर द्वार खोलने के साथ-साथ आपके पूरे परिवार के लिए विश्व के द्वार भी खोलेगी।

आइये हम सब मिलकर स्वराज्य के लिए राष्ट्रीय अभियान बनें लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को समझें तदनुरूप कार्य कर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

आत्मनिर्भर भारत मेरी जिम्मेदारी ।
मैं बदलूंगा तो जग बदलेगा ।।